अमरूद और उसके पत्तों के लाभ, नुकसान और उपयोग-Benefits, Disadvantages and Uses of Guava and Its Leaves

0
अमरूद और उसके पत्तों के लाभ, नुकसान और उपयोग-Benefits, Disadvantages and Uses of Guava and Its Leaves

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि अमरूद आपके लिए कैसे लाभकारी है, इसका सेवन करने से कौेन से नुकसान हो सकते हैं, अमरूद में पाए जाने वाले पौषक तत्व कौन से हैं, इसका वैज्ञानिक नाम क्या है, रात को अमरूद का सेवन करना चाहिए या नहीं, यह प्रजनन क्षमता बढ़ाने में कैसे लाभकारी है? इन सबसे से संबंधित जानकारियों आपको देंगें।

अमरूद के फायदे (Benefits) और नुकसान (Side Effects)

फायदे (Benefits)

  • मधुमेह के रोग में है लाभकारी- अमरूद मनुष्य के शरीर में शर्करा के अवशोषण को धीमा कर देते हैं, यही कारण है कि मधुमेह के रोगियों के लिए यह लाभकारी फल माना जाता है। अमरूद में मौजूद फाइबर आपको टाइप -2 डायबिटीज के खतरे से बचाता है।
  • मुंहासे को करता है दूर – अगर आप बहुत अधिक अमरूद खाते हैं, तो आपको मुंहासे, फुंसियां, झुर्रियां और अन्य त्वचा संबंधी विकार होने की संभावना कम होती है। ये फल एस्ट्रिंजेंट से भरपूर होते हैं, जो चेहरे की त्वचा और मांसपेशियों को कसने में मदद करते हैं।
  • बवासीर के रोग करता है दूर- चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अमरूद बवासीर के रोग में लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर की अधिकता के कारण यह जो मल को नरम करता है और मेटाबोलिज्म रेट को बढ़ाता है है।
  • बढ़ते वजन को करता है नियंत्रित- यह आपके वजन को बढ़ने से रोकता है, जिससे आप शारीरक रूप से सुंदर और सुडोल बने रहते हैं।
  • गले की खराश को करता है दूर- गले में खराश के लिए अमरूद की चाय एक आम इलाज है। अमरूद का जूस आपको सुकून देने के साथ-साथ खराश को भी कम करने में मदद करेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमरूद में पेक्टिन होता है, जो गले की बीमारियों के लिए बहुत प्रभावी इलाज है।
  • अमरूद खाने से लंबे होत हैं बाल– अमरूद का सेवन करने से बालों का विकास होता, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा विटामिन सी पाया जाता है। यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है।

 नुकसान (Side Effects)

  • अमरूद का अधिक सेवन करने से आपको पाचन से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, उदाहरण के लिए गैस और सूजन, जिसकी वजह है इसमें पाया जाने वाला फाइबर। इसलिए, जब आप तेजी से फाइबर का सेवन बढ़ाते हैं, तो आपको तरल पदार्थों का सेवन भी बढ़ाना चाहिए।
  • इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को अमरूद का सेवन करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसको खाने से दस्त की शिकायत हो सकती है।

अमरूद में पाए जाने वाले पौषक तत्व

  • भरपूर मात्रा में पाया जाता है विटामिन सी (Vitamin C)- जैसा कि हम जानते हैं बहुत से फलों और सब्जियों में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। हालांकि, अमरूद विटामिन सी के सबसे बड़े स्रोतों में से एक हैं। रोजाना एक अमरूद खाने से आपको लगभग 209% विटामिन सी की मात्रा प्राप्त होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है, जो आपको पुरानी बीमारियों द्वारा किए गए नुकसान से आपकी कोशिकाओं को बचाने में मदद करता है
  • फाइबरयुक्त होता है अमरूद-  यदि आपको पर्याप्त फाइबर नहीं मिल रहा है, तो इस कारण आप कब्ज, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बिमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आप अपने आहार में फाइबर युक्त पदार्थों को जरूर शामिल करें। फाइबर को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप अमरूद सहित अधिक फल और सब्जियां खाएं। एक अमरूद लगभग 3 ग्राम फाइबर प्रदान करता है। आपको बता दें कि महिलाओं को रोजाना 25 ग्राम और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर का सेवन करना आवश्यक होता है। इसके अलावा नट, अनाज और बीज भी फाइबर के अन्य स्रोत हैं।
  • अमरूद में पाया जाता है फोलेट (Folate)- अमरूद के फलों में न केवल विटामिन A और C होते हैं बल्कि B Group भी पाया जाता है। एक कप अमरुद से आप रोजाना लगभग 20% फोलेट प्राप्त कर सकते हैं।शरीर में नई कोशिकाओं, RNA और DNA के निर्माण के लिए फोलेट जिम्मेदार होता है। यदि फोलेट किसी व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है, तो मुंह में घाव, मेगालोब्लास्टिक एनीमिया और बालों, त्वचा और नाखूनों संबंधित समस्याएं का खतरा बढ़ सकता है।
  • अमरूद में पोटेशियम (Potassium) की मात्रा- यदि आप अधिक अमरूद खाते हैं, तो यह आपके शरीर में पोटेशियम का सेवन बढ़ा सकता है। शरीर के तरल पदार्थों के संतुलन के लिए यह पोषक तत्व काफी महत्वपूर्ण होता है। यह मांसपेशियों और नसों को संकेत देने में भी मदद करता है। आपको बता दें कि एक कप अमरुद खाने से रोजाना 20% पोटैशियम मिलता है।

अमरूद की पत्तियां और प्रजनन क्षमता

अमरूद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बेहतर होती है, जिसका मुख्य कारण इसमें मौजूद फोलेट पौषक तत्व होता है। इसके अलावा अमरूद के पत्तों का इथेनॉल अर्क (ethanol extract) गॉसिपोल-जुड़े शुक्राणु विषाक्तता (gossypol-associated sperm toxicity) पर लाभकारी प्रभाव डालता है। यही कारण है कि अमरूद के पत्ते पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

 क्या आपको रात में अमरूद खाना चाहिए?

यदि आप सोने से पहले कुछ खाने जा रहे हैं, तो अमरूद फल आपके लिए बेहतर विकल्पों में से एक है। क्योंकि इसमें कम कैलोरी, उच्च फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती हैं। कुल मिलाकर अमरूद का सेवन आपके लिए एक काफी ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगा।

 अमरूद का वैज्ञानिक नाम

गुणकारी और लाभकारी फल अमरूद का वैज्ञानिक नाम Psidium guajava है।

अमरूद फल के बेनिफिट्स जान कर आप इसे अपने आहार में जरुर शामिल करिए| यह बहुत अच्छा फल है जिसे खाने से आपके शरीर को सिर्फ फायदे ही मिलेंगे| सेव खाने के गुण फायदे एवम लाभ पढ़ कर आपकी इस फल के प्रति क्या प्रतिक्रिया है हमें जरुर बताएं|

You may also Read

यहां जानें कीवी फ्रूट के फायदे और नुकसान- advantages and disadvantages of kiwi fruit in Hindi

 

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here