महाराष्ट्र शिकायत निवारण पोर्टल के तहत ऐसे करें शिकायत दर्ज
ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने Grievance Redressal portal लॉन्च किया है। इस शिकायत पोर्टल के माध्यम से जनता अपनी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकती है और कोई समस्या होने पर उन्हें शिकायत कर सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने बाकायदा वेबसाइट जारी की है।
अगर आधिकारिक शब्दों में कहा जाए तो महाराष्ट्र शिकायत निवारण पोर्टल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ पर प्रदेश का निवासी सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं के खिलाफ अपना गुस्सा या नाराजगी व्यक्त कर सकता है। सरकार के कार्यों से असंतोष जताने का यह एक ऑफिशियल तरीका है।
आइये जानते हैं कि इस पोर्टल में कैसे शिकायत दर्ज की जा सकती है:
Step 1-अगर आप इस पोर्टल के अंतर्गत कंप्लेन दर्ज कराना चाहते हैं, तो आपको महाराष्ट्र सरकार की अधिकारिक वेबसाइट https://grievances.maharashtra.gov.in/en पर क्लिक करना होगा।
Step 2-उसके बाद आपकी स्क्रीन पर Grievance Redressal portal Citizen का होमपेज खुलेगा। जहां पर आपको Post Grievance ऑपशन पर क्लिक करना है। जिसके बाद आपके सामने Citizen Login का टैब खुलेगा। अब मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी डालकर लॉगिन हो जाएं। अगर आपकी लोगिन आईडी नहीं है, तो पहले आईडी बना लें।
Step 3-लॉगिन होने के बाद आपको पूछी गयी सारी डिटेल भरनी है साथ ही शिकायत का पूरा ब्योरा देना है और सभी जरूरी दस्तावेज जोड़कर सब्मिट कर देने हैं।
Step 4-जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। आपको OTP डालना है, जिसके बाद आपकी कंप्लेन महाराष्ट्र सरकार के शिकायत निवारण पोर्टल के तहत दर्ज हो जाएगी।
Step 5-जिसके बाद आपको मोबाईल नंबर या ई-मेल आईडी पर एक Reference Number आएगा, जिसे संभाल कर कहीं save करे लें।
शिकायत दर्ज कराने के बाद ऐसे करें चेक करें complain Status
अगर आप शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति भी जांच सकते हैं। जैसे कि आपके द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत किस अधिकारी के पास गयी है और कब तक उसका निवारण हो जाएगा। इस प्रकार की सभी जानकारियां आप प्राप्त कर सकते हैं।
Step 1-अगर आप दर्ज करायी गयी कंप्लेन का स्टेट्स चेक करना चाहते हैं, तो आपको इस लिंक https://grievances.maharashtra.gov.in/en पर क्लिक करना है।
Step 2-उसके बाद Track Grievance विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद लॉगिन हो जाएं।
Step 3-उसके बाद आपको Reference Number और Mobile Number डालें। जिसके बाद आपको ओटीपी मिलेगा। अब आप ओटीपी भरें और दर्ज शिकायत का पूरा विवरण देखें।